Hero Splendor Plus 2026: नया 125cc इंजन ABS वेरिएंट i3S OBD सेंसर नए ग्राफिक्स और सभी अपडेट्स की पूरी डिटेल

By Suraj Kumar

Published On:

Follow Us

2026 में लॉन्च होने वाली Hero की नई Splendor Plus और इस बार कंपनी ने इसमें इतने अपडेट कर दिए हैं कि सुनकर आप खुश हो जाओगे। पहले यह बाइक 100cc इंजन और बेसिक फीचर्स के साथ आती थी लेकिन अब कंपनी इसमें 125cc का दमदार इंजन दे रही है। साथ ही ABS जैसा बड़ा सेफ्टी फीचर भी शामिल कर दिया गया है जो पहले Splendor में कभी नहीं मिला था। वेरी वेट मॉडल में अभी ड्रम ब्रेक मिलेगा लेकिन ABS वाला वेरिएंट जनवरी के आखिर तक हर शोरूम में उपलब्ध हो जाएगा जिससे यह बाइक अब और भी प्रीमियम बन गई है।

बाइक के फ्रंट का कैसा रहेगा हाल

इसमें आपको चौकोर शेप की हैलोजन हेडलाइट मिलती है जो 35W पावर के साथ आती है। इसके इंडिकेटर भी हैलोजन के हैं जो फ्लेक्सिबल क्वालिटी में मिलते हैं और आसानी से टूटने वाले नहीं हैं। बेस मॉडल में हेजार्ड फीचर मिलता है जो काफी उपयोगी है। चाहें तो आप आफ्टरमार्केट LED भी लगवा सकते हो। फ्रंट मडगार्ड मैट ग्रे फिनिश में आता है जो बाइक को प्रीमियम लुक देता है हालांकि मैट फिनिश को मेंटेन करना थोड़ा मुश्किल होता है।

ब्रेकिंग सेटअप की बात करें तो भाई फ्रंट में 130mm का ड्रम ब्रेक मिलता है

और इसके साथ CBS भी दिया गया है जिससे ब्रेकिंग पहले से और बेहतर हो जाती है। टायर C8 ब्रांड के 80 18 साइज में आते हैं जो सड़क पर अच्छी पकड़ देते हैं। कंपनी दो विकल्प दे रही है एक ड्रम वाला और दूसरा डिस्क वाला। डिस्क वेरिएंट में ABS मिलता है और यह जनवरी के आखिर तक मार्केट में आ जाएगा। इस अपडेट के साथ Splendor अब सेफ्टी के हिसाब से एक नया स्टैंडर्ड सेट कर रही है।

125cc का एयर कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है

इसमें जो इंजन लगाया गया है वह काफी स्मूद और पावरफुल है। माइलेज लगभग 70 kmpl तक मिल सकता है और टॉप स्पीड 110 kmh के आसपास मिलती है। i3S टेक्नोलॉजी भी दी गई है जिससे ट्रैफिक में बाइक ऑटोमेटिक बंद हो जाती है और माइलेज और भी बढ़ जाता है। इंजन पर OBD सेंसर भी लगाया गया है जो किसी भी खराबी को तुरंत पकड़ लेता है। स्टार्ट के लिए आपको सेल्फ और किक दोनों विकल्प मिलते हैं।

पीछे का सस्पेंशन ड्यूल टोन में आता है

जिसमें मैट ग्रे और ग्लॉस ब्लैक का कॉम्बिनेशन दिया गया है जो काफी स्टाइलिश लगता है। फुटरेस्ट फोल्डेबल दिए गए हैं और उन पर रबर पैडिंग दी गई है जिससे पैर नहीं फिसलते। ब्रेक पेडल भी मजबूत मेटल का है। पीछे 130mm का ड्रम ब्रेक CBS के साथ आता है। टायर Seat Zoom के दिए गए हैं जिनकी ग्रिप काफी अच्छी होती है। कुल मिलाकर रियर सेटअप काफी मजबूत और भरोसेमंद है।

बाइक की सीट सिंगल पीस में आती है जो लंबी राइड में बेहद कंफर्ट देती है।

पीछे की ग्रैब रेल एल्यूमिनियम की है और देखने में काफी प्रीमियम लगती है। इसे शोरूम से लगवाने पर लगभग एक हजार रुपये तक का खर्च आता है लेकिन ऑनलाइन यह 400 से 500 रुपये तक में मिल जाती है। टेल लाइट हैलोजन की है और इसमें मूविंग टेल लाइट जैसा डिजाइन मिलता है। इंडिकेटर भी हैलोजन के हैं और नंबर प्लेट की जगह भी अच्छी तरह से सेट की गई है।

फ्यूल टैंक और ग्राफिक्स पर। टैंक चौकोर शेप में आता है

दोस्तों ग्राफिक्स बाइक को काफी स्पोर्टी लुक देते हैं। T20 की ब्रांडिंग Splendor Plus का लोगो और 3D स्टिकर्स इसे और भी आकर्षक बनाते हैं। टैंक का मैट ग्रे फिनिश इसे प्रीमियम बनाता है। फ्यूल कैप का स्लॉट भी नए तरीके से दिया गया है जिससे खोलने में आसानी होती है। Hero की ब्रांडिंग दोनों तरफ साफ नजर आती है और डिजाइन पहले से और मॉडर्न लगता है।

भाई स्विचगियर की बात करें

तो सभी स्विच ब्लैक पेंटेड फिनिश में मिलते हैं और क्वालिटी काफी अच्छी है। i3S का स्विच सेल्फ स्टार्ट बटन अपर डीपर इंडिकेटर और हॉर्न के स्विच प्रीमियम टच देते हैं। कंसोल फिलहाल फुल एनालॉग है लेकिन कंपनी जल्द ही TFT मॉडल लॉन्च कर सकती है। बाइक में दो नॉर्मल की मिलती हैं और चार्जिंग पॉइंट भी दिया गया है जिससे आप मोबाइल आसानी से चार्ज कर सकते हैं। फीचर्स के मामले में यह बाइक अब काफी एडवांस हो चुकी है।

सेफ्टी फीचर्स की बात करें

तो बाइक में साइड स्टैंड इंजन कट ऑफ फीचर मिल जाता है जो काफी जरूरी फीचर है। डबल स्टैंड और सिंगल स्टैंड दोनों दिए गए हैं। गियर लीवर का डिजाइन भी बदला गया है और अब यह और स्मूद महसूस होता है। साड़ी गार्ड और फुटरेस्ट कंबाइंड यूनिट के साथ आते हैं और यह एक्स शोरूम प्राइस में शामिल है यानी इसके लिए कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं देना पड़ता। चैन कवर स्टील का है जिसकी लाइफ काफी लंबी रहती है।

Hero Splendor Plus 2026 बाइक की कीमत कितना रहने वाला है

भाई इस बार लगभग आठ हजार रुपये तक प्राइस बढ़ सकता है क्योंकि इंजन फीचर्स और ABS जैसे अपडेट जोड़े गए हैं। यह बाइक जनवरी के आखिरी हफ्ते तक हर शोरूम में उपलब्ध हो जाएगी। LED इंडिकेटर आएं या न आएं लेकिन 125cc इंजन ABS TFT और i3S यह चार फीचर्स जरूर मिलेंगे। कुल मिलाकर यह बाइक अब पहले से ज्यादा भरोसेमंद आधुनिक और कंफर्टेबल हो चुकी है और बजट सेगमेंट में यह एक शानदार विकल्प है।

ध्यान रखे

आप लोगों को मैंने बताया है हीरो स्प्लेंडर प्लस 2026 मॉडल बाइक के सभी जरूरी जानकारी हमने इस आर्टिकल में लिखा है हमें हीरो स्प्लेंडर बाइक के जो 2026 मॉडल है इसके बारे में सभी बातें मालूम है और मैं आपको इस आर्टिकल में वही सारे सही जानकारी शेयर किया हूं

Hero Splendor Plus 2026 बाइक की जरूरी बातें बुलेट लिस्ट में

  • 125cc एयर-कूल्ड इंजन के साथ बाइक अब पहले से ज्यादा पावरफुल हो गई है दोस्तोंय बाइक माइलेज लगभग 70 kmpl और टॉप स्पीड लगभग 110 km/h देखने को मिल जाएगी
  • ABS वाला डिस्क ब्रेक वेरिएंट जनवरी के आख़िर तक सभी शोरूम में मिलेगा जबकि बेस मॉडल में CBS के साथ 130mm ड्रम ब्रेक लगा हुआ मिल जाएगा
  • फ्रंट में 35W हैलोजन हेडलाइट, फ्लेक्सिबल इंडिकेटर और मैट ग्रे फिनिश मडगार्ड मिलता है, जो बाइक को प्रीमियम लुक देता है।
  • i3S टेक्नोलॉजी, OBD सेंसर, साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ और चार्जिंग पॉइंट जैसी एडवांस फीचर्स जोड़कर कंपनी ने इसे और मॉडर्न बना दिया है।
  • ग्राफिक्स T20 ब्रांडिंग 3D स्टिकर्स और ड्यूल-टोन सस्पेंशन बाइक के डिजाइन को पहले से ज्यादा आकर्षक और स्टाइलिश बनाते हैं।
  • कीमत में लगभग ₹8000 तक बढ़ोतरी हो सकती है क्योंकि 125cc इंजन, ABS, TFT (अपकमिंग) और अन्य अपडेट इसे पूरी तरह नया और भरोसेमंद मॉडल बनाते हैं।

Leave a Comment