दोस्तों अगर आप भी Triumph मोटरसाइकिल्स के फैन हैं और आने वाले समय में कोई नई प्रीमियम बाइक खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम का होने वाला है। इंडिया और इंटरनेशनल मार्केट में Triumph की कुछ नई बाइक्स को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही है। लोग जानना चाहते हैं कि कौन-कौन सी बाइक लॉन्च होने वाली है उनकी लॉन्च टाइमलाइन क्या होगी और आखिर इनकी कीमत कितनी रखी जाएगी। आज हम इसी बारे में डिटेल में बात करने वाले हैं।
Triumph Motorcycles इंडियन मार्केट में अपनी पकड़ काफी मजबूत
- दोस्तों खासकर Bajaj के साथ पार्टनरशिप के बाद कंपनी की सेल और ब्रांड वैल्यू दोनों में अच्छा इजाफा हुआ है। इसी वजह से अब
- Triumph लो-और मिड-कैपेसिटी सेगमेंट पर ज्यादा फोकस कर रही है। आने वाले समय में कंपनी ऐसी बाइक्स लॉन्च करने वाली है जो न सिर्फ स्टाइलिश होंगी बल्कि परफॉर्मेंस और कीमत के मामले में भी काफी बैलेंस्ड होंगी।
Triumph Bonneville 350 लंबे इंतजार के बाद होने जा रही है वापसी
सबसे पहले बात करते हैं उस बाइक की, जिसका इंतजार काफी लोग बेसब्री से कर रहे हैं। यहां हम बात कर रहे हैं Triumph Bonneville 350 की। यह बाइक एक तरह से क्लासिक सेगमेंट में Triumph का कमबैक मानी जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बाइक भारत में जून से जुलाई के बीच लॉन्च हो सकती है। लॉन्च होने के बाद इसकी अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹2 लाख से ₹2.20 लाख के आसपास रखी जा सकती है, जो इस सेगमेंट के हिसाब से काफी कंपीटिटिव मानी जा रही है।
Bonneville 350 में कंपनी एक बिल्कुल नया इंजन देने वाली है।
यह इंजन लिक्विड-कूल्ड होगा और इससे करीब 20 से 25 बीएचपी तक की पावर मिलने की उम्मीद है। डिजाइन की बात करें तो बाइक का ओवरऑल लुक ज्यादा नहीं बदलेगा, क्योंकि Triumph अपनी क्लासिक पहचान को बरकरार रखना चाहती है। माना जा रहा है कि इसका डिजाइन काफी हद तक Bonneville D20 से इंस्पायर्ड हो सकता है, जो पहले से लोगों को पसंद आता रहा है।
फीचर्स और हार्डवेयर में मिलेगा प्रीमियम टच
Triumph Bonneville 350 में आपको कई मॉडर्न फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स ड्यूल एग्जॉस्ट सेटअप और राउंड शेप का सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया जा सकता है। कंसोल में सभी जरूरी जानकारी साफ तरीके से दिखेगी जिससे राइडिंग के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। इसके अलावा बाइक में फुल LED लाइटिंग मिलने की उम्मीद है, जो इसे मॉडर्न टच देती है।
सस्पेंशन की बात करें तो इसमें फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क्स दिए जा सकते हैं
दोस्तों रियर में भी क्लासिक सेटअप ही देखने को मिलेगा। बाइक के डाइमेंशन्स पुराने मॉडल के काफी करीब रह सकते हैं जिससे राइडिंग पोजिशन आरामदायक बनी रहे। अगर आप एक ऐसी क्लासिक बाइक चाहते हैं जिसमें ब्रांड वैल्यू के साथ-साथ मॉडर्न फीचर्स भी हों, तो Bonneville 350 एक मजबूत ऑप्शन साबित हो सकती है।
Triumph Scrambler T4 Scrambler X का किफायती वर्जन
अब बात करते हैं Triumph की दूसरी अपकमिंग बाइक की जो है Scrambler T4 यह बाइक 2026 में सेकंड या थर्ड क्वार्टर के दौरान भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकती है। Scrambler T4 को असल में Scrambler X का थोड़ा सस्ता और सिंपल वर्जन माना जा रहा है। इसमें पावर और फीचर्स दोनों को थोड़ा कम किया जाएगा ताकि इसकी कीमत को कंट्रोल में रखा जा सके और ज्यादा लोग इसे अफोर्ड कर सकें।
Scrambler T4 लगभग कीमत कितना हो सकता है
अनुमान लगाया जा रहा है कि Scrambler T4 की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹2.20 लाख से ₹2.30 लाख के बीच हो सकती है। डिजाइन के मामले में यह बाइक Scrambler X से काफी मिलती-जुलती होगी, लेकिन कुछ प्रीमियम एलिमेंट्स को हटाया जा सकता है। फिर भी यह बाइक उन लोगों के लिए अच्छी रहेगी जो Triumph ब्रांड का एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं लेकिन बहुत ज्यादा महंगी बाइक नहीं खरीदना चाहते।
Triumph Tracker 400 स्ट्रीट-फोकस्ड नई बाइक
तीसरी और सबसे दिलचस्प बाइक की बात करें तो वह है Triumph Tracker 400 यह बाइक Scrambler प्लेटफॉर्म पर बेस्ड एक स्ट्रीट-ओरिएंटेड मॉडल होगी। कुछ रिपोर्ट्स में इसे Street Scrambler भी कहा जा रहा है हालांकि फिलहाल इसका नाम Tracker 400 ही सामने आ रहा है। अच्छी बात यह है कि इस बाइक की टेस्टिंग भारत में शुरू हो चुकी है, जिससे साफ संकेत मिलता है कि लॉन्च ज्यादा दूर नहीं है।
Triumph Tracker 400 की लगभग कीमत कितना
दोस्तों इस बाइक की लगभग कीमत ₹3 लाख से ₹4 लाख के बीच हो सकती है। इसमें वही इंजन देखने को मिलेगा जो मौजूदा 400cc Triumph मॉडल्स में दिया जा रहा है। फीचर्स और पार्ट्स भी काफी हद तक सेम होंगे, लेकिन डिजाइन और राइडिंग कैरेक्टर अलग रहेगा। यह बाइक खास उन लोगों के लिए होगी जो एक स्टाइलिश स्ट्रीट-फोकस्ड और पावरफुल मोटरसाइकिल चाहते हैं।
Bajaj पार्टनरशिप से Triumph को मिला नया बूस्ट
Triumph और Bajaj की पार्टनरशिप ने भारतीय बाजार में कंपनी की स्थिति को काफी मजबूत किया है। लो-कैपेसिटी सेगमेंट में Triumph अब ज्यादा सीरियस नजर आ रही है और आने वाले समय में और भी नए मॉडल लॉन्च किए जा सकते हैं। यही वजह है कि 2025–2026 का समय Triumph के लिए काफी अहम माना जा रहा है। कंपनी अब सिर्फ प्रीमियम नहीं बल्कि अफोर्डेबल प्रीमियम सेगमेंट को भी टारगेट कर रही है।
Triumph बाइक के बारे में और पढ़ें
आप सभी को दोस्तों बता दो की इन सभी अपकमिंग बाइक्स को देखकर यह बोला जा सकता है कि Triumph भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर प्रोडक्ट्स प्लानिंग हो रहा है क्लासिक लुक भरोसेमंद इंजन और मॉडर्न फीचर्स का कॉम्बिनेशन इन बाइक्स को काफी मजबूत बनाता है। अगर आप आने वाले समय में कोई नई बाइक लेने का सोच रहे हैं, तो Triumph की ये अपकमिंग बाइक्स जरूर आपकी लिस्ट में होनी चाहिए।
और पढ़ें ट्रायम्फ थ्रक्सटन 400 लॉन्च के बाद कैसा है इसका स्टाइलिश लुक और परफॉर्मेंस जानें पूरी डिटेल






